शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

By Vipin

शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज:- अक्सर ऐसा होता है जब हम कोई सरकारी दस्तावेज़ बनवाते हैं तो उस दस्तावेज में नाम या फिर किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है या फिर शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं अपने पति के सरनेम को अपने नाम के साथ जोड़ना चाहती है, तो उन्हें अपने उस दस्तावेज में भी नाम बदलवाने पड़ते हैं। आज हम आपको शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज के बारे में बताएंगे।

आधार कार्ड क्या होता है

भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किए जाने वाले पहचान पत्र को आधार कार्ड कहते हैं। आधार कार्ड में 12 अंकों का एक विशिष्ट संख्या अंकित होती है। जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड के द्वारा किसी व्यक्ति की पहचान किया जा सकता है।

गजट नोटिफिकेशन क्या होता है

जब कोई व्यक्ति सरकार द्वारा दिए गए नियमों के अनुसार अपने नाम को बदलता है, तो उसे गजट नोटिफिकेशन की आवश्यकता होती है। गजट नोटिफिकेशन के द्वारा हम अपने नाम को बदल सकते हैं या फिर अपने नाम में किसी प्रकार की त्रुटि को ठीक करा सकते हैं।

शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है।

  • मैरिज सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस

शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने की पात्रता

  • शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने वाला व्यक्ति भारत के नागरिक होना चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलवा रहा है, तो उसे कानूनी रूप से शादीशुदा होना चाहिए।
  • शादी के बाद आधार कार्ड में नाम कौन-कौन बदलवा सकता है
  • शादी के बाद आधार कार्ड में नाम महिलाएं बदलवा सकती है क्योंकि उन्हें अपने नाम के आगे पति का सरनेम लगाना होता है।

शादी के बाद गजट नोटिफिकेशन बनाने की प्रक्रिया

गजट नोटिफिकेशन बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान और सरल होती है। कुछ आसान प्रक्रिया को पूरा करके आप गजट नोटिफिकेशन बना सकते हैं।

  • एफिडेविट बनाना
  • समाचार पत्र में विज्ञापन देना
  • राजपत्र अधिसूचना

एफिडेविट बनाना

गजट नोटिफिकेशन बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक एफिडेविट बनाना होगा जो आप किसी भी वकील द्वारा बनवा सकते हैं। एफिडेविट में आपको अपना पुराना नाम नया नाम पति का नाम और पिता का नाम स्थाई पता की जानकारी देनी होगी और साथ ही नाम बदलने की वशीकरण की जानकारी देनी होगी।

समाचार पत्र में विज्ञापन

गजट नोटिफिकेशन बनाने के लिए समाचार पत्र में विज्ञापन देना दूसरी प्रक्रिया होती हैं। इस प्रक्रिया में नाम बदलने की सूचना 2 भाषा के समाचार पत्र में करानी होगी। पहला आपके राज्य के क्षेत्रीय भाषा के समाचार पत्र में और दूसरा अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र में। समाचार पत्र में आपको कुछ बिंदुओं की जानकारी देनी होगी जोकि निम्नलिखित है

  • पुराना नाम
  • नया नाम
  • वर्तमान और स्थाई पता
  • जन्म तारीख

राजपत्र अधिसूचना

भारत सरकार के राजपत्र में नाम बदलने की अधिसूचना प्रकाशित करानी होती है। भारत सरकार के राष्ट्रपति का नाम प्रकाशित कराने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता हो सकती है।

  • नाम बदलने वाले व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर किया गया एफिडेविट
  • समाचार पत्र में नए नाम का विज्ञापन
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सरकारी पहचान पत्र
  • इसमें आपको निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

इन सभी दस्तावेज की एक फाइल तैयार कर के गजट ऑफिस में जमा करना होगा जमा करने के लगभग 15 से 20 दिनों के अंदर गजट में आपका नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।

गजट में प्रकाशित होने के बाद आपका नाम कानूनी रूप से बदल दिया जाता है जिसके पश्चात आप गजट नोटिफिकेशन के आधार पर अपने आधार कार्ड में नाम आसानी से बदलवा सकते हैं।

शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको आधार कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के साथ आधार कार्ड जमा करनी होगी। जिसके बाद आपका नाम गजट नोटिफिकेशन के आधार पर बदल दिया जाएगा।

ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल-

  • प्रश्न- आधार कार्ड में नाम कितनी बार बदल सकते हैं?
  • उत्तर- आधार कार्ड में केवल 4 बार अपना नाम बदल सकते हैं।
  • प्रश्न आधार कार्ड में कानूनी रूप से नाम कैसे बदल सकते हैं
  • उत्तर आधार कार्ड में कानूनी रूप से नाम बदलने के लिए गैजेट सर्टिफिकेट का उपयोग करना चाहिए।
  • प्रश्न आधार कार्ड में नाम कितने दिन में बदल जाता है
  • उत्तर- आधार कार्ड में नाम अपडेट होने में लगभग 1 सप्ताह का समय लगता है
Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call