
केरल में कानूनी तौर पर अपना नाम कैसे चेंज करें
केरल में कानूनी तौर पर अपना नाम कैसे चेंज करें :- किसी भी इंसान की सबसे अधिक पहचान उसके नाम से की जाती है। कोई भी इंसान अगर किसी दूसरे इंसान से बातचीत करना शुरू करता है, तो पहले उसका नाम लेकर ही उसे संबोधित करता हैं। लेकिन बहुत सारे ऐसे कारण हैं समाज में जिसकी वजह से व्यक्ति को अपने नाम को चेंज करना पड़ता है। लोगों का मानना होता है कि नाम चेंज करने में कई सारी समस्याओं को झेलना पड़ता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। कानूनी प्रक्रिया से नाम चेंज करना एक आसान और सरल प्रक्रिया होती है। यदि आप मूल रूप से केरल के निवासी हैं और अपना नाम चेंज करना चाहते हैं तो आज हम आपको केरल में कानूनी तौर पर अपना नाम कैसे चेंज करें? इसकी पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
नाम बदलना क्या होता है?
जब कोई व्यक्ति अपने नाम में कुछ चेंज करता है या फिर अपने बीच का नाम या सरनेम को चेंज करता है उसे नाम बदलना कहते है। यदि कोई अपने नाम में एक अक्षर भी चेंज करता है तो उसे भी नाम बदलने की प्रक्रिया कही जाती है
केरल में गजट क्या है?
सरकार द्वारा दिए गए नियमों के अनुसार जब कोई व्यक्ति अपने नाम को चेंज करता है, तो उस प्रक्रिया द्वारा केंद्र सरकार द्वारा मिले सर्टिफिकेट को गजट सर्टिफिकेट या गजट नोटिफिकेशन कहते हैं।
केरल में नाम बदलने की आवश्यकता
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम गलत होना
- शैक्षणिक दस्तावेज में नाम गलत होना
- शादी के पश्चात नाम चेंज करना
- तलाक के पश्चात नाम चेंज करना
- धर्म परिवर्तन के पश्चात नाम चेंज करना
- अन्य आधिकारिक वजह से नाम चेंज करना
- लिंग परिवर्तन के पश्चात नाम चेंज करना
- नाम नहीं पसंद होने के कारण चेंज करना
केरल में कानूनी तौर पर नाम चेंज करने के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- पति
- पत्नी
- घर का कोई कोई भी सदस्य किसी भी उम्र में नाम चेंज कर सकता है।
केरल में कानूनी तौर पर नाम चेंज करने लिए पात्रता
यदि आप मूल रूप से केरल के निवासी है और अपना नाम चेंज करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी जरूरतों को पूरा करना आवश्यक है:-
- नाम चेंज करने के लिए भारत का नागरिकता होना चाहिए।
- नाम चेंज करने के लिए सरकारी पहचान पत्र होना चाहिए।
- नाम चेंज करने का कोई सही कारण होना चाहिए।
केरल में कानूनी तौर पर नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदक का पता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- विवाह प्रमाण पत्र
- तलाक प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
केरल में कानूनी तौर पर नाम चेंज करने की क्या प्रक्रिया है?
केरल में कानूनी तौर पर नाम चेंज करने की प्रक्रिया तीन चरणों में होती है
- नाम चेंज करने के लिए शपथ पत्र
- नाम चेंज करने की सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित कराना
- राजपत्र अधिसूचना
पहला चरण:- नाम चेंज करने हेतु शपथ पत्र
केरल में नाम चेंज करने के लिए मजिस्ट्रेट या नोटरी के समक्ष जिला न्यायालय में शपथ पत्र बनवाना होगा। शपथ पत्र में वर्तमान नाम और आपका नया नाम लिखना होगा। शपथ पत्र में आपको नाम चेंज करने का कोई कारण का भी उल्लेख करना होगा। उसके बाद शपथ पत्र पर आपको हस्ताक्षर करने होंगे और साथ ही दो गवाह के भी हस्ताक्षर होने चाहिए। ₹10 के स्टांप पेपर पर आपको शपथ पत्र तैयार करना होगा और शपथ पत्र को जमा करना होगा।
शपथ पत्र में निम्नलिखित बातें लिखनी होगी।
- वर्तमान नाम और नया नाम
- वर्तमान और स्थाई पता
- नाम चेंज करने का सटीक कारण का उल्लेख
दूसरा चरण:- नाम चेंज करने का विज्ञापन समाचार पत्र में प्रकाशित कराना
जब आपके द्वारा शपथ पत्र तैयार कर ली जाएगी तो नाम चेंज करने की दूसरी प्रक्रिया करनी होगी। जो कि समाचार पत्र में नाम चेंज का विज्ञापन प्रकाशन करना होता है। समाचार पत्र में विज्ञापन आपको दो भाषाओं के समाचार पत्र में प्रकाशित करनी होगी। एक केरल राज्य के क्षेत्रीय भाषा में और दूसरा अंग्रेजी समाचार पत्र में।
समाचार पत्र में नाम चेंज करने के लिए निम्नलिखित जानकारी देनी होगी:-
- आपका नया नाम
- आपका पुराना नाम
- आपका पूरा पता
- जन्म तिथि
- शपथ पत्र तैयार करने की तिथि
- पति या पिता का नाम
तीसरा चरण:- राजपत्र अधिसूचना
राजपत्र अधिसूचना नाम चेंज करने की अंतिम चरण की प्रक्रिया होती है। जिसमें आपका नाम केरल राज्य के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। जिससे लिए आपको केरल के सरकारी प्रेस से संपर्क करना होगा और फॉर्म भरने के साथ साथ कुछ शुल्क जमा करनी होगी। जिसके बाद आपके नाम चेंज करने की सूचना केरल के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर दिया जाएगा और चेंज किए गए नाम की गजट नोटिफिकेशन की कॉपी आपके दिए गए स्थाई पते पर भेज दी जाएगी।
अंतिम चरण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कानूनी तौर पर नाम चेंज करने की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसके पश्चात आपका नाम कानूनी तौर पर चेंज कर दिया जाएगा। जिसके बाद आप अपने सभी जरूरी कागजात जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड या शैक्षिक दस्तावेज में अपना नाम चेंज कर सकते हैं।
- आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम के आधार कार्ड जमा करनी होगी। जिसके पश्चात गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आपका नाम आधार कार्ड में चेंज कर दिया जाएगा।
- पैन कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं, तो आपको पैन कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम की पैन कार्ड जमा करने होंगे। जिसके पश्चात गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आपका नाम पैन कार्ड में चेंज कर दिया जाएगा।
- पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं, तो आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम का पासपोर्ट पर जमा करने होंगे। जिसके पश्चात गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आपका नाम पासपोर्ट में चेंज कर दिया जाएगा।
- शैक्षणिक दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं, तो आपको जहां से अपनी शिक्षा पूरी की है वहां जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम के आधार कार्ड जमा करनी होगी। जिसके पश्चात गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आपका नाम शैक्षणिक दस्तावेज में चेंज कर दिया जाएगा।
- ठीक इसी प्रकार आप अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों में गजट सर्टिफिकेट की कॉपी द्वारा अपना नाम चेंज कर सकते हैं।
केरल में नाम बदलने की शुल्क
- सरकारी सामान्य शुल्क:- 1300 से 1500 (व्यस्क)
- सरकारी तत्काल शुल्क:- 1000+1300 (मामूली)
यदि आप मूल रूप से केरल के निवासी हैं और आप कानूनी प्रक्रिया द्वारा अपना नाम चेंज करना चाहते हैं तो हमारी कंपनी your door step आपकी हेल्प कर सकती है। सहायता लेने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर फॉर्म भर कर संपर्क कर सकते हैं या दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Website:- www.yourdoorstep.co
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
