हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें

हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें

By Vipin

जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसकी ज़रूरत हमें कई सारे कार्यों में होती है। अगर किसी वजह से हमारे जन्म प्रमाण पत्र में हमारा नाम, हमारे माता या पिता का नाम या जन्मतिथि में किसी तरह की कोई गलती हो जाती है जिसके कारण हमारे सारे काम रुक जाते हैं। और हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जाती है। आज हम आपको हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें इसके बारे में सभी जानकारी देंगे।

जन्म प्रमाण पत्र किसे कहते हैं?

जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है, जो किसी व्यक्ति के जन्म के समय बनाया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र में शिशु के जन्म की तारीख, जन्म का समय, शिशु के माता-पिता का नाम, शिशु का लिंग एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मौजूद होती है। जन्म प्रमाण पत्र के जरिए भविष्य में कई कार्य किए जाते हैं। हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्रों में नगर निगम नगर परिषद के जरिए बनाया जाता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत के जरिए बनाया जाता है।

हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • शिशु के माता-पिता का आधार कार्ड
  • शिशु के माता-पिता का मतदाता पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शिशु के अस्पताल से जारी किया जा प्रमाण पत्र
  • शिशु के जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद

हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आवेदन कौन कर सकता है

  • बच्चे की माता
  • बच्चे के पिता
  • घर का सदस्य
  • वकील

हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र के लाभ

हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र के लाभ निम्नलिखित प्रकार के हैं:-

  • जन्म प्रमाण पत्र के द्वारा कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकता है।
  • किसी बच्चे को शिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो सकती है।
  • आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पासपोर्ट वोटर आईडी जैसी दस्तावेजों के आवेदन हेतु जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए आयु पहचान हेतु।

हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया

हरियाणा में कोई व्यक्ति जन्म प्रमाण पत्र में अपना नाम या अपने माता-पिता का नाम बदलना चाहता है, तो सरकार के द्वारा नाम बदलने हेतु एक नियम बनाई गई है जिसे सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन या सेंट्रल गजट सर्टिफिकेट कहते हैं।

हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए सबसे पहले सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन निकलवाना होगा।

जिसमें आपको अपना नाम अपने माता का नाम और अपने पिता का नाम और अपना स्थाई पता के बारे में जानकारी देनी होगी।

जैसे कि मेरा नाम स्वाति कुमारी है और मेरे पिता का नाम संतोष सिंह है और मेरी माता का नाम नीलम सिंह है मैं लखनऊ की रहने वाली हूं। चुंकि मेरा नाम जन्म प्रमाण पत्र में गलती से स्वाति कुमारी के स्थान पर सोनाली कुमारी लिखा हुआ है। आपको इस प्रकार का सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन बनाना होगा। जब आप सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन निकलवा लेंगे तो फिर आपको जन्म प्रमाण पत्र के साथ गजट नोटिफिकेशन की कॉपी को संलग्न करके नजदीकी जन्म प्रमाण पत्र कार्यालय जाकर वहां जमा करना होगा। जिसके पश्चात वहां के अधिकारी सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आपका नाम जन्म प्रमाण पत्र में बदल देंगे।

अब सवाल ये है कि सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन कैसे निकालें?

सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन निकालने की निम्नलिखित तीन प्रक्रिया होती है।

  • हलफनामा तैयार करना
  • समाचार पत्र में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित करवाना
  • राजपत्र अधिसूचना

हलफनामा तैयार करना:- हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए सबसे पहले आपको हलफनामा तैयार करना होगा। जिसमें आपको अपना गलत नाम और सही नाम लिखना होगा। जैसे कि मेरा नाम स्वाति कुमारी है और मेरे पिता का नाम संतोष सिंह मैं लखनऊ की रहने वाली हूं। चुंकि मेरे जन्म प्रमाण पत्र में मेरा नाम गलती से सोनाली कुमारी लिख दिया गया है, मेरा सही नाम स्वाति कुमारी है। आपको इस तरह का हलफनामा तैयार करना होगा। हलफनामा पर आपको हस्ताक्षर करने होंगे और आपके अलावा हलफनामा पर दो गवाह को भी हस्ताक्षर करने होंगे फिर हलफनामा को  नोटरी के माध्यम से सत्यापित करना होगा।

समाचार पत्र में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित कराना:- हलफनामा तैयार करने के बाद नाम बदलने का विज्ञापन समाचार पत्र में देनी होगी। यह सूचना आपको 2 भाषाओं के समाचार पत्र में देनी होगी। एक हरियाणा के लोकल भाषा के समाचार पत्र में और दूसरा अंग्रेजी भाषा के समाचार में। समाचार पत्र में आपको अपना नाम पिता का नाम और अपने स्थाई पता की जानकारी देनी होगी।

राजपत्र अधिसूचना:- नाम बदलने की इस प्रक्रिया में आपके द्वारा बनवाए गए शपथ पत्र और समाचार पत्र में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित हुई आपके नाम के अखबार की कटिंग को एक फाइल में रखकर गजट ऑफिस में जमा करना होगा। इन सभी दस्तावेजों को जमा करने के लगभग 15 से 30 दिनों के अंदर आपका नाम बदल दिया जाएगा। इसके पश्चात जन्म प्रमाण पत्र में गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के द्वारा आप अपना नाम आसानी से बदल सकते हैं।

गजट नोटिफिकेशन की कॉपी आने के बाद आप इसे दो प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • जब कभी आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का जब प्रयोग करें जैसे कि स्कूल में कॉलेज में तथा नौकरी के लिए तो सभी दस्तावेज के साथ में गजट सर्टिफिकेट की कॉपी भी दें। गजट सैटिफिकेट की कॉपी से से आपके नए नाम को स्वीकार किया जाएगा।
  • या आपको नगर पालिका जाकर जन्म प्रमाण पत्र और गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और साथ में एक आवेदन पत्र संलग्न करके देनी होगी। आवेदन पत्र में लिखना होगा कृप्या मेरे जन्म प्रमाण पत्र में नाम गजट सर्टिफिकेट की कॉपी अनुसार बदल दिया जाए। जिसके बाद आपका नाम जन्म प्रमाण पत्र में बदल दिया जाएगा।

हमने आपको हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी दे दी है – Staff, Your Door Step

अगर आप हमारे द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हम गजट बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। हमारी कंपनी your door step आपकी सहायता कर सकती है। इसके लिए हमारी वेबसाइट पर फॉर्म भरकर संपर्क करें या दिए गए नंबर कॉल कर सकते हैं

Read More Topic

हरियाणा में एलआईसी डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें

Haryana Me Birth Certificate Me Naam Kaise Badle

 www.yourdoorstep.co

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call