
उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम कैसे बदले? (Uttar Pradesh Me Passport Me Naam Kaise Badle )
उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम कैसे बदले? ( Uttar Pradesh Me Passport Me Naam Kaise Badle?)
उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में अपना नाम कैसे बदलें?:- दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे, पासपोर्ट एक ऐसा जरूरी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल विदेश यात्रा करने के लिए किया जाता है। चाहे विदेश में जा कर रहना हो, जॉब करना हो, पढ़ाई करना हो या फिर घूमना हो, इन सभी के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। पासपोर्ट के बिना कोई भी व्यक्ति विदेश में यात्रा नहीं कर सकता है। वही अगर आपके पास पासपोर्ट है, तो आप दुनिया के किसी भी कोने मे यात्रा कर सकते हैं। यहाँ तक तो ठीक है, लेकिन कई बार ऐसा होता है की किसी वजह से पासपोर्ट में व्यक्ति को अपने नाम को चेंज करवाने की जरूरत पड़ जाती है, और ये समस्या अक्सर महिलाओं के साथ ज्यादा होती है। क्योंकि शादी के बाद पासपोर्ट में उनको अपने पहले वाले नाम को बदल कर नया नाम अपने पति के नाम से जोड़ना पड़ता है।
तो दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और आप अपने नाम को पासपोर्ट में बदलना चाहते हैं, तो आपका इस लेख में स्वागत है। क्योंकि इस लेख हम आपको एक दम आसान हिन्दी भाषा में बताने वाले हैं, कि आप उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम कैसे बदले? पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है, आप सब कुछ जानने वाले हो इस लेख में। बस आपको हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहना है।
पासपोर्ट क्या होता है? (Passport Kya Hota Hai)
दोस्तों जैसा कि हमने पहले ही जाना था की पासपोर्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसको भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। जिसका इस्तेमाल विदेशी यात्राओ को करने के लिए किया जाता है। जिसमें व्यक्ति का नाम, उसका पता, उसका लिंग, फोटो आदि की जानकारी दी गई होती है। अगर आप अपने पासपोर्ट में पहले से दिए गए नाम में किसी भी प्रकार का कोई भी चेंजेस करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जिन दस्तावेजों के बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं। जिसकी मदद से आप पासपोर्ट में अपने नाम को चेंज करवा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम कैसे बदले के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज? (Uttar Pradesh Me Passport Me Naam Kaise Badle Ke Liye Kuch Jaruri Dastavej?
अगर आप उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में अपने नाम को बदलवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
- मूल पासपोर्ट
- नए नाम की आई डी सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट के पहले और लास्ट वाले पेज की सेल्फ अटेसटेड फोटो कॉपी
- नाम बदलनवाने के लिए गज़ेट नोटिफिकेशन
- तलाक पेपर (कोई महिला अगर शादी के बाद अपने नाम को बदलना चाहती है।
- मेरिज सर्टिफिकेट (अगर किसी महिला को शादी के बाद नाम से सरनेम बदलने की जरूरत हो)
उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम बदलने के कारण (Uttar Pradesh Me Passport Me Naam Badalne Ke Karan)
- किसी व्यक्ति का नाम जब गलत हो जाता है, तो वो व्यक्ति पासपोर्ट में अपना नाम बदलना चाहता है।
- किसी-किसी व्यक्ति का तलाक हो जाने के कारण उस व्यक्ति को पासपोर्ट में अपना नाम बदलना पड़ता है।
- धर्म परिवर्तन के हो जाने के कारण भी व्यक्ति को पासपोर्ट में अपना नाम बदलना चाहता है।
- कभी-कभी किसी व्यक्ति को अपना नाम पसंद नहीं आता है, इसके कारण वो पासपोर्ट में अपने नाम को चेंज करवाना चाहते हैं।
- शादी के बाद पति का सरनेम अपने नाम से जोड़ने के कारण भी व्यक्ति को पासपोर्ट में अपना नाम बदलना पड़ता है।
- कभी किसी ज्योतिष के कहने पर व्यक्ति पासपोर्ट में अपने नाम को बदलना चाहता है।
उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम बदलने की प्रक्रिया (Uttar Pradesh Me Passport Me Naam Badalne Ki Parkriya)
उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अगर अपने पासपोर्ट में अपना नाम चेंज करवाना चाहता है, अपने माता जी का नाम, अपने पिता जी के नाम में किसी भी प्रकार का कोई भी चेंज करवाना चाहता है, तो इसके लिए उस व्यक्ति को सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट क्या है? (Central Gazette Certificate Kya Hai?)
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट भारत राजपत्र एक सर्टिफिकेट है। जिसको केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गैजेट सर्टिफिकेट मे साफ-साफ लिखा होता है की आप भारत देश के रहने वाले नागरिक हैं, और आप इस राज्य मे रहते है। आपके राज्य का नाम ये है। आपका नाम ये है। आपके पिता जी का नाम ये है। आपके माता जी का नाम ये है। और आपने अपने पुराने वाले नाम को बदल कर नया नाम ये रखना चाहते हैं (जो गज़ेट सर्टिफिकेट में लिखा होगा) और भविष्य मे भारत देश मे आपको इसी नाम से जाना जाएगा।
या फिर उसमे ये लिखा होगा की आपके पास जितनी भी डॉक्युमेंट्स है, जितने भी दस्तावेज है उन सभी दस्तावेज मे आपका नाम गलत लिखा है। आपके माता जी का नाम और आपके पिता जी का दोनों का नाम गलत लिखा है, और आपका सही नाम, आपके माता पिता का सही नाम ये है। इसी तरह के इनफार्मेशन से सेंट्रल गज़ेट भरा हुआ होता है। जब आप एक बार सेंट्रल गज़ेट बनवा लेते हैं, जब आपके पास गज़ेट सर्टिफिकेट आ जाता है तो आप उसकी मदद से उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में अपने नाम को चेंज कर सकते है। और साथ ही साथ किसी भी दस्तावेज मे आप अपने नाम को बदल सकते हैं। वो भी एकदम आसानी से।
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया (Central Gazette Certificate Banwane Ki Poori Prakriya)
दोस्तों इस लेख में हम आपको गैजेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जो तरीका बताने वाले हैं उस तरीके को आप बहुत ही सरलता से फॉलो करके अपना गैजेट सर्टिफिकेट बनवा सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले इन तीन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। जब आप इन तीन स्टेप्स को फॉलो कर लेंगे, तब आपको सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
स्टेप्स 1. एफ़िडेविट बनवाना-
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की गज़ेट सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए आपको सबसे पहले हल्फनामा (एफ़िडेविट सर्टिफिकेट) बनवाना होगा। जिसको आप अपने आस-पास के किसी नजदीकी जाने माने वकील से बात करके बनवा सकते है। आपको एफ़िडेविट मे लिखवाना होगा की मेरा नाम, मेरे माता जी का नाम और मेरे पिता जी का नाम ये है। और अब मैं अपने पुराने नाम को बदल करके नया नाम ‘ये’ रखना चाहता हूँ। जैसे कि आपका पहले वाला नाम है ‘राजू’ और आप राजू को बदल करके नया नाम ‘इरफान’ रखना चाहते है। इसी तरह से आपको अच्छे से लिख करके बताना होगा। और साथ ही साथ आपको अपना पुराना नाम और नया नाम दोनों देना होगा जिसको आप एक दूसरे से नाम से बदलवाना चाहते है।
स्टेप 2. न्यूज पेपर मे प्रकाशन भेजना-
गज़ेट सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए आपको दूसरा स्टेप फॉलो करना है, दूसरा स्टेप ये है की आपको अपने नए नाम को अपने जिले के समाचार पत्र मे प्रकाशित करवाना होगा। जिस तरह से आपने पहले एफ़िडेविट मे नाम बदलने के लिए रिक्वेस्ट की थी ठीक उसी तरह से आपको समाचार पत्र मे भी अपना नाम बदलवाने के लिए रिक्वेस्ट लिखवानी है। एक बात ध्यान रहे की प्रकाशन आपको अपने जिले के समाचार पत्र में करवाना है और साथ में वो प्रकाशन नेशनल लेवल पर भी मान्य होना चाहिए।
स्टेप 3. सीडी बनवाना-
गज़ेट सर्टिफिकेट (central gazette certificate) को बनवाने के लिए तीसरी प्रक्रिया है। आपको अपना सीडी बनवाना होगा। सीडी बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप मे या फिर एंड्रॉयड फोन मे माइक्रोसॉफ्ट की वर्ड ऐप्लकैशन मे नाम बदलने के लिए रिक्वेस्ट लिखनी है जो आपने पहले एफ़िडेविट और समाचार पत्र मे लिखवाया था। उसके बाद आपने उस वर्ड फाइल के अंदर जो इनफार्मेशन डाली है, जो लेख लिखा है। उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है। बर्न करने के बाद आपके द्वारा वर्ड फाइल के अंदर भरा गया जो भी डाटा है वो सब सीडी के अंदर चल जाएगा।
अब सभी दस्तावेजों एफ़िडेविट, सीडी, समाचार पत्र में कराया गया प्रकाशन तीनों को एक साथ लगा देना है।
- एकबार जब आप अपनी फाइल को पूरी तरह से तैयार कर लेंगे, उसके बाद आपको सबसे पहले भारत सरकार की भारत पे ऑफिशियल वेबसाईट पर जाना है और वहाँ पर गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाने की फीस जमा कर देनी है।
- फीस जमा कर लेने के बाद आपको सेंट्रल गज़ेट ऑफिस में जाना है (सेंट्रल गज़ेट ऑफिस दिल्ली में है)। वहाँ जा कर के पुलिस स्टॉप पर उस फाइल को जमा कर देनी है। और नाम बदलवाने का फॉर्म भर देना है।
- एकबार जब आप इन सभी प्रोसेस को कम्प्लीट कर लेंगे, उसके बाद करीब 30 से 40 दिन तक आपको इंतेजार करना पड़ेगा, फिर जब दिया गया समय कम्प्लीट हो जाएगा उसके बाद ‘गज़ेट सर्टिफिकेट’ गज़ेट ऑफिस से आपके घर भेज दिया जाएगा।
अब आते हैं मैन पॉइटन पर पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। ऑफिस जा कर के आपको अपने पुराने नाम के पासपोर्ट के साथ गज़ेट सर्टिफिकेट की कॉपी देना होगा। फिर गज़ेट सर्टिफिकेट की कॉपी के आधार पर आपका नाम पासपोर्ट में पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।
गज़ेट सर्टिफिकेट के फायदे (Gazette Certificate Ke Fayde)
दोस्तों गज़ेट सर्टिफिकेट का सबसे बड़ा फायदा ये है कि गज़ेट सर्टिफिकेट सभी प्रकार के दस्तावेजों के लिए मान्य होती है। आप गज़ेट सर्टिफिकेट की सहायता से अपने किसी भी दस्तावेजों में नाम बदलवा सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने यही जाना है की आप उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम कैसे बदले? सकते हैं। उसके लिए कौन-कौन सी प्रक्रियाएं होती हैं? क्या-क्या स्टेप्स होते है? किस-किस तरह के दस्तावेज लगते हैं। और आप उन सभी दस्तावेजों को कैसे बनवा सकते हैं। बनवाने के बाद उसको कैसे जमा करना है, कहाँ जा कर जमा करना है, मतलब सब कुछ हमने अच्छे से डीटेल में बताया है।
हमे पूरा उम्मीद है की हमने इस लेख जो इनफार्मेशन दी है वो आपके लिए काफी helpful रहा होगा। दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश पासपोर्ट में नाम बदलवाना चाहते हो, तो यह सुविधा हमारे द्वारा दी जाती है। क्योंकि हमारी कंपनी का काम ही यही है ‘लोगो का गैजेट बनवाना। अगर आप हमारे द्वारा गैजेट बनवाना चाहते हैं, तो आप हमारे वेबसाइट पर हमारे द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल करके हमसे बात कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम कैसे बदले?
उत्तर – उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होती है, जिसकी जानकारी हमने आपको इस लेख में दे दी है।
प्रश्न – उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
उत्तर – उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम चेंज करने के जरूरी दस्तावेजों की जानकारी हमने इस लेख दे दी है।
प्रश्न – उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में कानूनी रूप से नाम कैसे बदले?
उत्तर – उत्तर प्रदेश में गज़ेट सर्टिफिकेट की मदद से कोई भी व्यक्ति पासपोर्ट में अपने नाम को चेंज कर सकता है।
प्रश्न – उत्तर प्रदेश में पत्नी के पासपोर्ट में पति का नाम कैसे जुड़वाए?
उत्तर – इस लेख में हमने जो प्रक्रिया बताई है उसको सही तरीके से फॉलो करके आप उत्तर प्रदेश में पत्नी के पासपोर्ट में पति का नाम जुड़वा सकते हैं।
प्रश्न – मेरे पिता जी का नाम पासपोर्ट में कैसे बदले?
उत्तर – अगर आपके पासपोर्ट में आपके पिता जी का नाम गलत हो गया है, तो आप गज़ेट सर्टिफिकेट की मदद से नाम चेंज करवा सकते हैं। जिसकी जानकारी हमने इस लेख में दे दी है।
प्रश्न – क्या शादी के बाद उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में नाम बदलना जरूरी है?
उत्तर – वैसे तो ये आप पर depend करता है, अगर आपको विदेशों में यात्रा करनी है तो आपको शादी के बाद पासपोर्ट में नाम बदलवाना पड़ेगा, लेकिन अगर आप विदेश यात्रा नहीं करना चाहती है, तो आप नहीं भी करवा सकती है।
प्रश्न – क्या कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में अपने नाम को बदलवा सकता है?
उत्तर – हाँ कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट में अपने नाम को बदलवा सकता है।
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
